मौसम: ऊर्जाधानी का पारा पहुंचा 35 डिग्री के पार, चुभने लगी धूप
गर्मी ने दी दस्तक, धूप से बचने की कोशिश सिंगरौली. ऊर्जाधानी में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। दिन का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। लोग धूप से बचने के लिए बाहर कम ही निकल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी तेजी से वृद्धि […]


गर्मी ने दी दस्तक, धूप से बचने की कोशिश
गर्मी ने दी दस्तक, धूप से बचने की कोशिश सिंगरौली. ऊर्जाधानी में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। दिन का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। लोग धूप से बचने के लिए बाहर कम ही निकल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री था, जबकि रविवार को यह 35 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी शनिवार को दो डिग्री बढ़कर 14.5 डिग्री दर्ज हुआ। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से ऊपर जा सकता है, और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।
पिछले वर्ष की तुलना में रात ठंडी
वर्तमान मौसम की तुलना पिछले वर्ष से की जाए तो अधिकतम तापमान समान है, लेकिन न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री की कमी देखने को मिल रही है। इस वर्ष अधिकतम तापमान 35 डिग्री है, जो पिछले वर्ष की तरह है, लेकिन न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री कम होकर 14.5 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष 2024 में 35 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था। पिछले वर्ष 28 मार्च को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि न्यूनतम तापमान 27 मार्च को 27 डिग्री रहा था। इस बार भी मार्च के अंत में तापमान इसी स्तर तक पहुंचने की संभावना है।
चना जैसी फसलों के लिए अच्छा
मौसम का यह रुख रबी की गेहूं और चना जैसी फसलों के लिए फायदेमंद है। कृषि अधिकारियों के अनुसार, फसल के पूरी तरह से तैयार होने के लिए अब अधिक तापमान की आवश्यकता है। तापमान कम होने के कारण गेहूं की फसल में बीज तो विकसित हो रहे हैं, लेकिन पकने में ज्यादा समय लगेगा। यदि तापमान 35 डिग्री के पार रहता है, तो गेहूं की फसल जल्दी तैयार हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश किसानों की फसल अब तैयार होने की स्थिति में पहुंच गई है, और वे जल्द ही अपनी फसल का उत्पादन देख सकते हैं।
Hindi News / मौसम: ऊर्जाधानी का पारा पहुंचा 35 डिग्री के पार, चुभने लगी धूप