यमुना में क्रूज से लेकर पर्यटन बढ़ाने तक तैयारी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना नदी में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। इससे न सिर्फ दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा। यमुना नदी में क्रूज सेवा दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर यानी लगभग छह किलोमीटर तक शुरू की जाएगी। हाल ही में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच एक समझौता हुआ है। यह समझौता भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली विकास प्राधिकरण के बीच किया गया है। इस दौरान केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा “इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे दिल्ली के विकास को एक नई गति मिलेगी। यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू होने से दिल्लीवासियों को एक अलग ही अनुभव मिलेगा। अब दिल्लीवासियों के साथ पर्यटक भी ऐतिहासिक यमुना नदी में क्रूज पर बैठकर सैर कर सकेंगे। इसके साथ ही शहर की खूबसूरती को एक नए नजरिए से देख सकेंगे। यह परियोजना दिल्ली को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।” यह भी पढ़ें