scriptAlert: इन 7 राज्यों में पलटी मारेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट | Punjab rajasthan up gujrat Heat Wave Alert aaj ka mausam 15 april weather imd alert rain kal ka mausam | Patrika News
राष्ट्रीय

Alert: इन 7 राज्यों में पलटी मारेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।

भारतApr 15, 2025 / 02:16 pm

Ashib Khan

IMD ने 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट किया जारी (File Photo)

Heat Wave Alert: देश में कई जगहों पर पिछले दिनों आई आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि अब दोबारा मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अब धीरे-धीरे तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। आईएमडी ने मंगलवार से देश के सात राज्यों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक गुजरात, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से हीटवेव चल सकती है। विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 5 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना। इसके अलावा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट होगी। 

सोमवार को दिल्ली में रहा शुष्क मौसम

दिल्ली में सोमवार को मौसम गर्म और शुष्क रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान और बढ़ सकता है (39-40 डिग्री सेल्सियस) और हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। 

राजस्थान-गुजरात में बढ़ा तापमान

गुजरात में तापमान में वृद्धि देखी गई है। गुजरात के कुछ हिस्सों में 43.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। 

इन जगहों पर चली तेज हवा

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ तेज हवा चलीं। इसके अलावा ओडिशा में कई जगहों पर बारिश भी हुई है।

बिहार में मौसम ले रहा करवट

बता दें कि बिहार में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातर करवट बदल रहा है। प्रदेश में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं जगह तेज हवा चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Hindi News / National News / Alert: इन 7 राज्यों में पलटी मारेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो