जी.किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री
जी.किशन रेड्डी (64 वर्ष) को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ओबीसी और साउथ दोनों को संदेश दे सकती है। उन्हें सरकार और संगठन दोनों का अनुभव है। वह 2002 में ही भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं दक्षिण में पार्टी के मजबूत नेता हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री के साथ तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। तीन बार विधायक और संयुक्त आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 2019 से लगातार केंद्र में मंत्री हैं। रेड्डी पीएम मोदी के पुराने विश्वस्त हैं। मोदी 1994 में अमरीका गए थे तो रेड्डी भी साथ थे।बंडी संजय कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
बंडी (53 साल) साउथ के ऐसे चेहरे हैं जो हिंदुत्व और ओबीसी दोनों समीकरण साधते हैं। मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं। तेलंगाना की करीमनगर सीट से 2019 से लगातार सांसद बन रहे हैं और अभी गृह राज्य मंत्री हैं, साथ में राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले अमित शाह और जेपी नड्डा भी राष्ट्रीय महासचिव रहे थे। बंडी, तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संघ पृष्ठभूमि के बंडी एबीवीपी के जरिये छात्र राजनीति की उपज हैं। तमिलनाडु में भी पकड़ रखते हैं।BJP President Election: कौन बनेगा बीजेपी का नया प्रमुख, रेस में ये 3 दिग्गज, नए अध्यक्ष के सामने होंगी कई चुनौतियां
प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय उपभोक्ता मामलात मंत्री
प्रल्हाद जोशी (62 साल) बीजेपी के ऐसे चेहरे हैं, जो सरकार, संगठन और संसदीय मामले, तीनों के माहिर माने जाते हैं। कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष रहे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री के रूप में फ्लोर मैनेजमेंट बखूबी संभाला। विवादों से दूर लो प्रोफाइल रहते हैं। धारवाड़ लोकसभा सीट से लगातार 5वीं बार सांसद हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। कर्नाटक की गुटबंदी की राजनीति में समन्वयवादी हैं।होली के बाद मिलेगा नया पार्टी प्रमुख
भाजपा विधान के अनुसार आधे से अधिक राज्यों में संगठन चुनाव से राष्ट्रीय परिषद के 50 प्रतिशत से अधिक सदस्य बन जाने के बाद अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। राजस्थान, असम जैसे कुछ प्रमुख राज्यों को छोड़ अन्य बड़े राज्यों में संगठन चुनाव फिलहाल सुस्ती का शिकार हो गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में मार्च के प्रथम सप्ताह तक संगठन चुनाव हो जाने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि होली के बाद बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाने की पूरी संभावना है।दक्षिणी राज्यों में यों बढ़ा भाजपा का प्रभाव (लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत)
राज्य | 2014 | 2019 | 2024 |
केरल | 10.33 | 12.93 | 16.67 |
आंध्र प्रदेश | 7.18 | 0.98 | 13.07 |
कर्नाटक | 43.37 | 51.38 | 46.05 |
तमिलनाडु | 5.56 | 3.66 | 10.72 |
तेलंगाना | 10.37 | 19.45 | 35.06 |
BJP में अब तक 11 नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाला
1 अटल बिहारी वाजपेयी (1980-86)2 लाल कृष्ण आडवाणी (1986-90, 1993-98, 2004-05)
3 डॉ. मुरली मनोहर जोशी (1991-93)
4 कुशाभाऊ ठाकरे (1998-2000)
5 बंगारू लक्ष्मण (2000-01)
6 जना कृष्णमूर्ति (2001-02)
7 एम. वेंकैय्या नायडू (2002-04)
8 राजनाथ सिंह (2005-09, 2013-14)
9 नितिन गडकरी (2010-13)
10 अमित शाह (2014-20)
11 जगत प्रकाश नड्डा (2020- अबतक)