क्या बोले मंत्री अशोक चौधरी
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की कृपा से राजेश कुमार जीते हैं। वह ललन भुइया की सीटिंग सीट से चुनाव लड़े और जीते है। हमने खुद ललन भुइया को टिकट दिलाने के लिए खुद नीतीश कुमार के पैर पकड़ लिए थे। बता दें कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।JDU प्रवक्ता ने तेजस्वी को टैग कर लिखी ये बात
राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जदयू ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माननीय तेजस्वी यादव जी को टेंशन देने वाला समाचार आ गया है। महागठबंधन में शामिल दलों के लिए खुशखबरी… बधाई हो। उन्होंने यह पोस्ट RJD नेता तेजस्वी यादव को टैग की। शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, देखें वीडियो…कौन हैं राजेश कुमार
राजेश कुमार पूर्व मंत्री दिल्केश्वर राम के बेटे है। दिल्केश्वर कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा सीट से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। राजेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में दलित वोटरों को सांधने के लिए कांग्रेस ने राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह भी पढ़ें