scriptAtishi Delhi CM: AAP की ‘आतिशी’ पारी शुरू, दिल्ली को मिली सबसे युवा मुख्यमंत्री | Patrika News
राष्ट्रीय

Atishi Delhi CM: AAP की ‘आतिशी’ पारी शुरू, दिल्ली को मिली सबसे युवा मुख्यमंत्री

Atishi Took Oath As Chief Minister Of Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi Marlena) दिल्ली की कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (Sheila Dixit) और BJP की सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नई दिल्लीMar 17, 2025 / 03:28 pm

Akshita Deora

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं

Atishi Oath Ceremony As Chief Minister Of Delhi: आतिशी ने आज 21 सितंबर 2024 दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi Marlena) का शपथ ग्रहण राज निवास में संपन्न हुआ। आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। आतिशी ने दिल्ली की कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (Sheila Dixit) और BJP की सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शरथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सभी बड़े AAP नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही आतिशी दिल्ली की सबसे युवा सीएम बन गई। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) ने दिल्ली के सीएम-पद के लिए शनिवार 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की थी। आतिशी साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
1we

आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी ली शपथ

दिल्ली की सीएम आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा चेहरा सौरभ भारद्वाज हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद सौरभ भारद्वाज को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी।
https://www.instagram.com/reel/DGnL4F0i8lO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
उन्हें दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शपथ समारोह से पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ आतिशी और आप नेताओं को मंत्री पद के लिए नामित किया।

Hindi News / National News / Atishi Delhi CM: AAP की ‘आतिशी’ पारी शुरू, दिल्ली को मिली सबसे युवा मुख्यमंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो