scriptWeather Update: मार्च में राहत मिलेगी या सूरज की तपिश से हाल होगा बेहाल? महाराष्ट्र के मौसम पर बड़ी अपडेट | Maharashtra weather IMD update will there be relief from heat or trouble increase in March | Patrika News
मुंबई

Weather Update: मार्च में राहत मिलेगी या सूरज की तपिश से हाल होगा बेहाल? महाराष्ट्र के मौसम पर बड़ी अपडेट

Maharashtra Weather Update : महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अभी गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है।

मुंबईFeb 27, 2025 / 10:44 pm

Dinesh Dubey

Weather Forecast Maharashtra
Maharashtra Weather : महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। लोग तपती धूप और उमस से परेशान हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम महाराष्ट्र, कोकण और विदर्भ में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मुंबई समेत कोकण के कई शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिससे फरवरी में ही हीट वेव जैसी स्थिति बन गई।
कोंकण में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में तो पारा कई दिन 40 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए आईएमडी ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट भी जारी किया था।
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ कृष्णानंद होसालीकर (KS Hosalikar) के अनुसार, महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में अगले एक-दो हफ्तों तक तापमान सामान्य से कम रह सकता है। हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। खासकर मार्च के तीसरे और चौथे सप्ताह में मध्य महाराष्ट्र और कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें

पिता ने एक-एक कर 3 बेटियों से किया रेप, एक का 4 बार कराया गर्भपात, हिल गया महाराष्ट्र!

किनारों पर बढ़ी उमस

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी और उमस देखने को मिल रही है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले दो दिनों से इन इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी लू जैसे हालात बनने लगे हैं।

कोकण में तेज गर्मी

मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों में महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। वहीं, कोकण-गोवा क्षेत्र में तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई गई है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए पिछले दो-तीन दिनों से ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। अभी अगले 24 घंटे तक गर्मी का असर बरकरार रहेगा।
मध्य महाराष्ट्र में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। अगले 24 घंटों में मराठवाड़ा विदर्भ के साथ मध्य महाराष्ट्र में तापमान बढ़ने की संभावना है। उमसभरी गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने तेज धूप में जाने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Hindi News / Mumbai / Weather Update: मार्च में राहत मिलेगी या सूरज की तपिश से हाल होगा बेहाल? महाराष्ट्र के मौसम पर बड़ी अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो