
अनुष्ठान के बहाने विवाहिता को कमरे में ले गया था तीर्थपुरोहित
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने विंध्याचल आये थे। इस दौरान श्रद्धालु अपने परिवार के साथ अपने तीर्थपुरोहित राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा के गेस्ट हाउस में रूके थे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के उपरान्त तीर्थपुरोहित द्वारा अनुष्ठान किये जाने की बात कही। इस पर श्रद्धालु के बहुत को राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है की इस दौरान राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। विवाहिता के शोर मचाने पर मामला खुला।

मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी थाना विंध्याचल पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक श्री कान्त प्रजापति ने बताया कि अलीगढ से एक परिवार मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल आया हुआ था। आरोप है कि राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा ने उनकी पुत्रवधू के साथ छेड़खानी की है। जिसके सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।