scriptमहराजगंज में भीषण सड़क हादसा…बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत, टायर फटते ही काल बनी बोलेरो गाड़ी | Patrika News
महाराजगंज

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा…बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत, टायर फटते ही काल बनी बोलेरो गाड़ी

महाराजगंज में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्राओं का दिन आज काला मंगलवार साबित हुआ। सौ की स्पीड से जा रही बोलेरो अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो कर कई बार पलटते हुए खेत में गिरी। दुर्घटना में तीन छात्राओं की मौत हो गई।

महाराजगंजMar 04, 2025 / 10:06 pm

anoop shukla

मंगलवार सुबह महराजगंज जिले में भीषण सड़क हादसे में बोर्ड का एक्जाम देने जा रही तीन छात्राओं को दर्दनाक मौत हो गई, तीनों क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा देने के लिए सेंटर जा रहीं थी। ये सभी छात्राएं बोलेरो में सवार थीं।तभी धानी-फरेंदा हाईवे पर स्थित सिकंदराजीतपुर गांव के पास बोलेरो का पहिया फट गया। इससे बोलेरो पलट गई। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें

Gold Silver Prices: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट! लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड सस्ता, जानिए ताजा रेट

अस्पताल में परिजनों को कोहराम

बोलेरो पलटने से 11 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल में कोहराम मचा हुआ है।

टायर फटने के बाद कई बार पलटी बोलेरो

जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा, विशुनपुर, करमहा बुजुर्ग और करमहा गांव की 14 छात्राएं यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहीं थी। उनकी यह परीक्षा महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज, धानी बाजार में हो रही हैं। सुबह करीब 7:30 बजे सिकंदराजीतपुर गांव के पास अचानक बोलेरो का पहिया फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और दूर जाकर पलट गई।

3 छात्राओं की मौत, 11 छात्राएं घायल

इस हादसे में चांदनी पटेल, गायत्री गौड़ और प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई छात्राओं घायल हो गई हैं। नंदिनी,चांदनी, प्रियंका, रिमझिम, मनीषा, सोनी छात्रों की पहचान हुई है। घायलों को धानी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलो को सिद्धार्थनगर जिला रेफर किया गया है। इस बीच धानी के चौकी प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ड्राइवर की हालत भी गंभीर है। बोलेरो में ड्राइवर के अलावा 14 छात्राएं सवार थी। ये सभी लोग परीक्षा देने जा रहीं थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने गहरा शोक जताते हुए मृत छत्राओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन के अधिकारीयों को निर्देश दिया है। उन्होंने हादसे में घायल छात्राओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Hindi News / Mahrajganj / महराजगंज में भीषण सड़क हादसा…बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत, टायर फटते ही काल बनी बोलेरो गाड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो