scriptनींद भरपूर, तनाव दूर… गर्मी में गरम पानी से नहाने के फायदे हैं गजब, इसके लिए पहले जानें सही तरीका | hot water bath in summer benefits For Good Sleep Reduce Stress muscle relaxation | Patrika News
लाइफस्टाइल

नींद भरपूर, तनाव दूर… गर्मी में गरम पानी से नहाने के फायदे हैं गजब, इसके लिए पहले जानें सही तरीका

Hot water bath in summer: गर्मी में गरम पानी से नहाने से कई फायदे मिलते हैं। डॉ. अर्जुन राज ने गरम पानी से नहाने का सही तरीका बताया है।

भारतMar 16, 2025 / 04:57 pm

Ravi Gupta

hot water bath in summer benefits in hindi

गर्मी में गरम पानी से नहाने से क्या होता है, जानिए (प्रतीकात्मक फोटो)

Hot Water Bath In Summer: गर्मी में गरम पानी से नहाना फायदेमंद होता है। ये सुनकर आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है। ये सच है कि अगर आप समन में हॉट वाटर बाथ (Hot Water Bath) करते हैं तो इससे आपकी कई समस्या दूर हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपको सही समय और तरीका जानना होगा तभी फायदा मिल सकता है। चलिए हम जानते हैं कि गर्मी में गरम पानी से नहाने के क्या फायदे (Hot Water Bath Benefits) हैं और सही तरीका (Rights Time For Hot Water Bath) क्या है? आपको ये सही जानकारी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्जुन राज देंगे।

क्या मैं गर्मी में गरम पानी से नहा सकता हूं (Can I bath with hot water in summer)

जब ये सवाल डॉ. अर्जुन राज से पूछा गया कि क्या गर्मी में गरम पानी से नहा सकते हैं? हालांकि, ये सवाल आपका भी हो सकता है। इस पर उन्होंने बताया कि हां, बिल्कुल लेकिन इसके लिए आपको सही समय और तरीका पता होना चाहिए।
hot water bath benefits For Good Sleep Reduce Stress muscle relaxation
गरम पानी से नहाने के फायदे (प्रतीकात्मक फोटो)

गर्मी में गरम पानी से नहाने के हैं कई फायदे (Garam Pani se Nahane ke Fayde)

  • तनाव दूर करने में मददगार
  • थकान दूर करता है
  • नींद लाने में हेल्प करता है
  • ब्लड सर्कुलेशन सही करता है
डॉ. अर्जुन राज ने ये कुछ खास फायदे बताए हैं जो गरम पानी से नहाने पर मिलते हैं। अगर आप गरम पानी से नहाते हैं तो आपको ये फायदा मिल सकता है। चलिए, अब हम इसको लेकर कुछ जरूरी बातें भी जान लेते हैं।
नहाने से जुड़ा ये वीडियो भी देखिए

नहाने के लिए पानी कितना गर्म होना चाहिए? (Ideal temperature for bath water)

इसको लेकर ये बताया गया है कि 37°C से 40°C तक पानी गर्म होना चाहिए। इससे अधिक गरम पानी से नहाने से बचना चाहिए। सामान्य रूप से चेक कर लें कि क्या आपका स्किन उस पानी को सह पा रहा है। अगर वो बहुत अधिक गर्म है तो उससे नहाने से बचना चाहिए।

गर्मी में गरम पानी से कब नहाना होता है सही?

इसको लेकर डॉ. अर्जुन ने बताया कि गर्मी में गरम पानी से नहाने के लिए आपको सही समय चूज करना होगा। आपको कभी भी गरम पानी से सुबह नहाने से बचना चाहिए। बेड टाइम से पहले गरम पानी से नहाने से आपको अच्छी नींद लाने, थकान दूर करने आदि में फायदा मिलता है। इसलिए रात को सोने से पहले ही गरम पानी से नहाएं।
ये भी पढ़िए- Summer Homemade Face Pack: चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, ट्राई करें ये 4 असरदार फेस मास्क

गरम पानी से नहाने के बाद क्या ना करें?

  • इसके बाद रनिंग या वॉक पर ना जाएं
  • नहाने के बाद कुछ खाने से बचें
  • फोन, टीवी आदि का यूज ना करें
आप नहाने के बाद कोई अच्छी किताब पढ़ें। इससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। या फिर आप नहाने के बाद सीधे बेडरूम में जाकर आराम करें। अगर आप आंखों पर स्क्रीन टाइम का बोझ डालेंगे तो इससे फायदा नहीं मिलेगा।

Hindi News / Lifestyle News / नींद भरपूर, तनाव दूर… गर्मी में गरम पानी से नहाने के फायदे हैं गजब, इसके लिए पहले जानें सही तरीका

ट्रेंडिंग वीडियो