scriptGood Friday 2025: “Happy Good Friday” कहना क्यों सही नहीं माना जाता? जानिए इसके पीछे की क्या है वजह | Good Friday 2025 Why is it not considered correct to say Happy Good Friday Know reason behind this | Patrika News
लाइफस्टाइल

Good Friday 2025: “Happy Good Friday” कहना क्यों सही नहीं माना जाता? जानिए इसके पीछे की क्या है वजह

Good Friday 2025: जब भी कोई त्योहार आता है, हम एक-दूसरे को “Happy” या “शुभकामनाएं” कहकर बधाई देते हैं। लेकिन Good Friday जो ईसाई धर्म में एक अहम दिन माना जाता है, उस पर “Happy Good Friday” कहना थोड़ा सही नहीं माना जाता है। आखिर क्यों? जानिए इसके पीछे की वजह।

भारतApr 18, 2025 / 11:32 am

MEGHA ROY

Jesus Christ

Jesus Christ

Good Friday 2025: गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन ईसा मसीह के उस महान बलिदान की याद में मनाया जाता है, जब उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था और इसके कुछ दिन बाद वे पुनर्जीवित हुए।गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय के लोग चर्च में इकट्ठा होते हैं, प्रार्थना करते हैं और यीशु के बलिदान को याद करते हैं। हालांकि, इस दिन को खुशी के रूप में नहीं देखा जाता। आखिर क्यों, जानिए इस आर्टिकल में।

गुड फ्राइडे का महत्व (Importance of good friday)

गुड फ्राइडे को ईसा मसीह की मृत्यु का दिन माना जाता है। बाइबिल के अनुसार, ईसा मसीह ने जब खुद को ईश्वर का पुत्र घोषित किया, तो उन्हें ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, रोमन गवर्नर पोंतियुस पिलातुस के आदेश पर उन्हें सूली पर चढ़ाया गया।यहूदा, जो उनके एक शिष्य थे, ने धोखे से यीशु को गिरफ्तार करवा दिया था, और बदले में उसे 30 चांदी के सिक्के मिले थे।गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि बलिदान, माफी और प्यार का असली मतलब क्या है। यह दिन हमें यीशु के जीवन और उनकी शिक्षाओं को सोचने और आत्ममंथन करने का मौका देता है।

गुड फ्राइडे पर हैप्पी गुड फ्राइडे कहना क्या सही नहीं (Is it not correct to say Happy Good Friday on Good Friday)

गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन है जिसे ईसाई धर्म में गहरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग ईसा मसीह के जीवन और उनके द्वारा किए गए महान बलिदान को याद करते हैं।
इसलिए इस दिन को ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’ के रूप में नहीं मनाना चाहिए। यह दिन शांति, श्रद्धा और ध्यान का दिन होता है।

अगर आप किसी को इस दिन पर कुछ कहना चाहते हैं, तो आप कह सकते हैं (Good Friday 2025 Wishes)

-मैं प्रार्थना करता हूं कि यीशु का प्यार आपके दिल को हमेशा दिव्य खुशी से भर दे, आपको गुड
फ्राइडे पर यीशु का आशीर्वाद प्राप्त हो।- गुड फ्राइडे 2025
-प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को भूल न जाना। धर्म के रास्ते पर ही चलना है ऐसे ही जीवन को निभाना।
गुड फ्राइडे 2025

-प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को भूल न जाना। धर्म के रास्ते पर ही चलना है ऐसे ही जीवन को निभाना।
गुड फ्राइडे 2025
-ईसा मसीह ने संदेश दिया कि एक-दूसरे की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
दूसरों की मदद करो ईश्वर तुम्हारी मदद करेगा।
मन से स्वार्थ और लालच की भावना निकालकर प्रेम करों।- गुड फ्राइडे 2025

Hindi News / Lifestyle News / Good Friday 2025: “Happy Good Friday” कहना क्यों सही नहीं माना जाता? जानिए इसके पीछे की क्या है वजह

ट्रेंडिंग वीडियो