अरविंद सिंह मेवाड़ के बारे में हम जानेंगे ये बातें-
1 – कौन हैं अरविंद सिंह मेवाड़?2- अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति?
3- अरविंद सिंह मेवाड़ एजुकेशन?
4- अरविंद सिंह मेवाड़ के अचीवमेंट्स?
5- अरविंद सिंह मेवाड़ की कार
1 – कौन हैं अरविंद सिंह मेवाड़? (Arvind Singh Mewar Kon Hai)
अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद गूगल पर ये सर्च किया जा रहा है कि “Arvind Singh Mewar Kon Hai”। ये श्रीजी हुजूर के नाम से भी प्रसिद्ध थे। अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप सिंह के वंशज हैं। इनका जन्म 13 दिसंबर 1944 को सिटी पैलेस, उदयपुर में हुआ था। ये (अरविंद सिंह मेवाड़) उदयपुर के पूर्व महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। मेवाड़ की संस्कृति और परंपरा को इन्होंने जिंदा रखने का काम किया।2- अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति?
अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में इनकी संपत्ति करीब 50 हजार करोड़ बताई जा रही है। हालांकि, इस संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद भी चल रहा है।3- अरविंद सिंह मेवाड़ एजुकेशन?

- अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी शुरुआती पढ़ाई
- उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन
- UK के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री
4- अरविंद सिंह मेवाड़ के अचीवमेंट्स?
साथ ही जान लें कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने अमेरिका में कुछ समय तक नौकरी भी की थी। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। इसके अलावा वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक जिस उदयपुर में आज डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही है उसके जनक ये माने जाते हैं। बताया जाता है कि उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग आरंभ कराने के लिए काफी मेहनत की तब जाकर आज देश-दुनिया के सेलेब्स यहां शादी करने आते हैं। आज इस कारण उदयपुर का ट्रैवल मार्केट इससे करोड़ों की कमाई करता है। इस कारण उदयपुर में पर्यटन भी काफी बढ़ा।
ये भी पढ़िए- Gauri Spratt: लंदन से पढ़ी, चलाती है सैलून… आमिर खान की नई GF जीती है ऐसी लाइफ, संपत्ति भी खूब
5- अरविंद सिंह मेवाड़ की कार
अरविंद सिंह मेवाड़ के पास कई शानदार विंटेज कार थी। 1946 से उनके पास लाल रंग की MG TC कार रही। वो हर दिन उस कार से सैर-सपाटा करने निकलते थे। उनको इस कार से बेहद लगाव रहा। कहा जाता है कि इस कार के साथ काफी वक्त बिताते थे। ऐसी ही कई कारें इनके पास हैं।
- फोर्ड ए (1930 मॉडल)
- ब्यूक कार (1946 मॉडल)
- द रोल्स रॉयस फैंटम II 181 आरवाई
- MG TC कार
डिस्क्लेमर- उपरोक्त दी गई जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है और ये अलग-अलग सोर्स से ली गई हैं। ये सिर्फ सामान्य सूचना के लिए है। पत्रिका डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।