कोटा @ पत्रिका. शहर में गर्मी के तीखे तेवर कायम हैं। बुधवार को गर्म हवा चली। धूप इतनी तीखी थी कि दोपहर में सड़कें लगभग सूनी नजर आईं। लोग बाहर निकलने से बचते दिखे और जरूरी काम के लिए ही घरों से निकले। गर्मी के चलते दोपहर में दुकानों पर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम शुष्क रहने से गुरुवार से वापस तापमान में एक सप्ताह तक बढ़ोतरी रहेगी और लू चलेगी।
कोटा•Apr 24, 2025 / 07:12 pm•
नीरज गौतम
Hindi News / Photo Gallery / Kota / Summer Season : तन झुलसाती रही हवाएं, सड़कें सूनी