इसलिए अध्यक्ष को हटाया
जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल का सदस्यों के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा था। लगातार अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे। अधिकारी और कर्मचारियों से भी बर्ताव ठीक नहीं था। आएदिन विवाद की स्थिति बन रही थी। 21 मार्च को जनपद अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट में जमीन पर लोटकर सीइओ व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गए थे। इससे पार्टी की भी किरकिरी हुई थी। जनपद सदस्य अध्यक्ष से खपा होकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए।प्रशासन पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप
प्रवेश न मिलने से नाराज जनपद अध्यक्ष और उनके समर्थक लौट गए और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद बहोरीबंद की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी गुट ने इसे जनपद सदस्यों की सामूहिक इच्छा का परिणाम बताया, जबकि अध्यक्ष के समर्थकों ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है। 18 मार्च को गई थी रीठी जनपद अध्यक्ष की कुर्सी 18 मार्च को रीठी जनपद अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी को भी जनपद सदस्यों की नाराजगी भारी पड़ी थी। अविश्वास प्रस्ताव में कुर्सी गंवानी पड़ी। 15 में से 13 जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ वोटिंग किया, जिससे अध्यक्ष को हटा दिया गया है। अर्पित अवस्थी भी जनपद सदस्यों की नहीं सुनते थे। लगातार अनदेखी करते हुए मंशा के विपरीत काम कर रहे थे।
अध्यक्ष व 6 सदस्य प्रक्रिया में नहीं हो पाए शामिल
बहोरीबंद जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को पारित होने के बाद उनकी कुर्सी चली गई है। अविश्वास प्रस्ताव की इस प्रक्रिया में 6 जनपद सदस्य शामिल नहीं हो पाए, जिसमें जनपद अध्यक्ष सहित पांच अन्य जनपद सदस्य शामिल हैं। इस प्रक्रिया के बाद बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। जनपद अध्यक्ष अपने सदस्यों के साथ वापिस लौट आए और प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया कि प्रशासन के अधिकारी जो नेताओं के कहने पर एकतरफा अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को पूर्ण कराये है उसको लेकर हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी। बहोरीबंद विधानसभा में पहले भाजपा समर्पित रीठी जनपद अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी के खिलाफ 18 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव लाकर जनपद अध्यक्ष की कुर्सी से अलग किया गया फिर बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष पद से अलग करना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। आखिर एक ही विधानसभा में दोनों जनपद अध्यक्ष जो की भाजपा के थे, उन्हें कुर्सी से अलग करवाना पड़ा, तो इसके पीछे की रणनीति चर्चाओं में है।
इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया में वायरल
बहोरीबंद जनपद पंचायत के लिए गुरुवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला दिन रहा। देर शाम बहोरीबंद जनपद उपाध्यक्ष सोनम चौधरी के जनपद उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का पत्र सोशल मिडिया में वायरल हुआ। जनपद उपाध्यक्ष ने अपना इस्तीफा पत्र कलेक्टर के नाम लिखा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल की कुर्सी जाने के बाद अब जनपद उपाध्यक्ष सोनम चौधरी अब जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए इस्तीफा दी हैं। इस संबंध मै जनपद उपाध्यक्ष सोनम चौधरी व उनके पति राजेश चौधरी जो भाजपा जिला महामंत्री भी है उनका कहना था कि पत्र लिखा बस गया है कलेक्टर को नहीं सौपा गया। केडीए को 15 वर्षों में 16 अध्यक्ष मिले, इनमें तेरह कलेक्टर रहे फिर भी धरातल पर नहीं उतरी योजना