मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऊंचे हल्के आसमान पर हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। कानपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की जानकारी दी गई है। जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।
कानपुर में कैसा रहेगा आज रात का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार 9 अप्रैल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
कैसा रहेगा कानपुर में 10 अप्रैल से 13 अप्रैल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। यही स्थिति 11 और 12 अप्रैल के रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।