उत्तर प्रदेश के कानपुर के केशव पुरम में नीलकंठेश्वर महादेव का मंदिर स्थापित है। जिसकी देख रेख ऑफीसर्स कॉलोनी नवाबगंज निवासी श्रीनारायण त्रिपाठी और उनके सहयोगी करते हैं। उन्होंने बताया कि नीलकंठेश्वर मंदिर का 10 साल पहले जिर्णोद्धार कराया गया था। आवास विकास में रहने वाले लोगों के सहयोग से 6 मंदिर बनाए गए। अच्छी व्यवस्था चल रही थी।
मृत लोगों के नाम पर फर्जी संस्था बनाई
इस बीच बिंदा सिंह ने सोसाइटी ऑफ रजिस्ट्रार के यहां फर्जी रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसकी शिकायत की गई। जिसकी जांच हुई। जांच में बड़ा खुलासा हुआ। गांव के मृतक लोगों के नाम से समिति बनाई गई थी। लेखपाल की जांच के बाद समिति को निरस्त कर दिया गया। अराजकता फैलाने वाले गांव के कुछ लोग कार्यक्रम करने में भी आपत्ति करते हैं।
रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद चंदा से किया कार्यक्रम
रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद महाशिवरात्रि के दिन चंदा लेकर कार्यक्रम कराया गया। मंदिर का गुल्लक भी खोला गया। जिस पर विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। वह गुल्लक खोलने के समय मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने टाइप किए हुए कागज में उनका नाम लिखकर बढ़ा दिया। जिसकी शिकायत डीसीपी वेस्ट से की गई है। डीसीपी वेस्ट आरती सिंह ने मामले की जांच एसीपी कल्याणपुर को दी है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।