scriptJodhpur: नाबालिग ने एसिड पीकर जान दी, प्रेमी ने संबध बनाने के बाद ब्रेकअप किया था… | Rajasthan-Jodhpur-Minor Girl rape-after-Friendship-on- Social Media | Patrika News
जोधपुर

Jodhpur: नाबालिग ने एसिड पीकर जान दी, प्रेमी ने संबध बनाने के बाद ब्रेकअप किया था…

Jodhpur News: जांच में सामने आया कि उसके प्रेमी ने उससे दोस्ती तोड़ दी थी और मोबाइल फोन पर ब्रेकअप का मैसेज किया था। इसी से परेशान होकर उसने जान दे दी।

जोधपुरApr 13, 2025 / 08:45 am

JAYANT SHARMA

couple

प्रतीकात्मक तस्वीर

Minor Girl Commit Suicide: खबर राजस्थान के जोधपुर शहर से है। 16 साल की लड़की की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसने तेजाब पीकर जान दे दी। उसके माता-पिता सदमे में हैं कि ये सब कैसे हो सकता है। जिस बेटी पर इतना भरोसा था उसने यह कदम कैसे उठाया। जांच में सामने आया कि उसके प्रेमी ने उससे दोस्ती तोड़ दी थी और मोबाइल फोन पर ब्रेकअप का मैसेज किया था। इसी से परेशान होकर उसने जान दे दी। उसका शव मथुरादास माथुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। जहां आज पोस्टमार्टम होगा।

दोस्ती के बाद दोनों में बातचीत हुई, उसके बाद बने सबंध

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए किशोरी की पहचान युवक से हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। दोनों मिलने भी लगे। इस बीच युवक ने किशोरी के साथ संबध बनाए। बाद में इसकी जानकारी जैसे-तैसे किशोरी की मां को लग गई। पता चला कि किशोरी अपने घर से सहेली के घर जाकर कॉपी लाने की बात पर निकली थी। वापस लौटी तो कॉपी नहीं थी। मां ने सख्ती से पूछा तो उसने सारी घटना बताई।

परिवार युवक के घर पहुंचा तो पता चला वह गायब है

मां और परिवार के अन्य लोग युवक के घर गए तो पता चला वह कहीं गया हुआ है। यह भी जानकारी सामने आई कि युवक की बहन को इस बारे में जानकारी थी। उधर जब युवक घर आया तो उसे इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। उसने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप का मैसेज भेजा। जिसे पढ़ने के बाद किशोरी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया और वहां रखा तेजाब पी लिया। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो वह अचेत पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के कुछ घंटों के बाद उसकी मौत हो गई। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें

Rana Sanga ही नहीं, उनकी रानी भी थीं शेरनी… मुगलों की नाक कटवाकर रच दिया था इतिहास

आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन… आप क्या सोचते हैं

इस घटना के बाद फिर से वही सारी बातें सामने आती हैं। इस पूरी घटना का जिम्मेदार आखिर कौन है….। क्या जिम्मेदार परिवार है जिसने बेटी पर ध्यान नहीं दिया या फिर ज्यादा ही भरोसा किया…? क्या जिम्मेदार मोबाइल फोन है जो लगभग हर किशोर के पास खुद का पर्सनल है और लगभग सभी सोशल मीडिया उस पर चलते हैं…? या फिर जिम्मेदार खुद किशोरी है जिसने तमाम बातों के बारे में जानकारी होते हुए भी इस कदर लापरवारही बरती और अपने परिवार के लिए जीवन भर का दर्द छोड़ दिया…?

Hindi News / Jodhpur / Jodhpur: नाबालिग ने एसिड पीकर जान दी, प्रेमी ने संबध बनाने के बाद ब्रेकअप किया था…

ट्रेंडिंग वीडियो