बिहार पुलिस ने जारी किया नोटिस
बिहार पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे। अभी बस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि महानिदेशक सह महासमादेष्टा कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार ने 15000 होमगार्ड भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। बिहार के 37 जिलों में (अरवल जिला एवं पुलिस जिला नवगछिया तथा बगहा को छोड़कर) के लिए यह भर्ती निकाली गई है। जिलावर वैकेंसी डिटेल्स
पटना- 1479 नालन्दा- 812 भोजपुर- 511 रोहतास – 559 बक्सर- 312 कैमूर/भभुआ- 241 गया- 909 नवादा- 361 जहानाबाज- 317 अरवल- 0 औरंगाबाद- 217
मुजफ्फरनगर- 296 सीतामढी- 439 शिवहरी- 78 छपरा- 690 सिवान – 231 गोपालगंज- 395 मोतिहारी- 474 बेतिया- 311 बगहा- 0 दरभंगा- 741 समस्तीपुर- 731 मधुबनी- 607
पूर्णियां- 280 कटिहार – 484 अररिया – 122 किशनगंज- 280 सहरसा – 74 सुपौल – 144 मधेपुरा- 193 भागलपुर- 666 बॉका- 294 नवगछिया- 0 मुंगेर- 171
जमुई- 257 लखीसराय- 123 शेखपुरा- 192 खगड़िया- 111 बेगूसगू राय – 422
होमगार्ड के लिए पात्रता
इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। वहीं शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया जैसी अन्य डिटेल्स के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यहबां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार होमगार्ड भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी। कैंडिडेट्स जिस जिले के निवासी हैं, उसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।