प्रदेश कार्यकार्यकारिणी सदस्य राजेश बजाड़ ने बताया कि जिला कलक्टर ने राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के दबाव में आकर तहसीलदार का चार्ज वापस लिया है, जो नियमों के खिलाफ है। जबकी जिला कलक्टर ने पहले कहा था कि चार्ज नियमानुसार दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी रैली में जिले के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर भाग लेंगे। अपनी मांग से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवाकर प्रदेशव्यापी रणनीति बनाकर आन्दोलन किया जाएगा।
कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
प्रवक्ता विपिन चौधरी ने बताया कि जब तक जिला कलक्टर आदेश वापस नहीं लेंगे तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष तेजपाल भाटिया ने बताया कि जिला कलक्टर ने राज्य सरकार से मार्गदर्शन प्राप्त कर आदेश जारी करते तो कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन राजस्व सेवा परिषद के दबाव में आकर चार्ज हटाया है जो नियम के खिलाफ है। कार्य का बहिष्कार करने वालों में कमलेश चेजारा, राजेश बजाड, अशोक शर्मा, राकेश पूनियां, सुनीता थाकन, नविद खान, विपिन चौधरी, राकेश सैनी, प्रदीप चाहर, अनिल राहड़, इमरान, शाकिब हुसैन, उमर इकबाल, इरफान, योगेश धूपिया, रोहिताश मीणा, कर्मवीर खींचड़, तन्य सिंह, अनिता देवी, प्रेम देवी, शुभम सैनी, सुमन मीणा, विनोद मीणा, अकरम, अरविन्द, आलम शेर, राजेश देग, अशोक डांगी, ओमप्रकाश मीणा, विवेक सारण, सुरेश, अनिल खींचड़, मनोज कुमार, सुनील कुमार व अन्य शामिल थे।