अमरीका के उपराष्ट्रपति डेढ़ घंटे तक राजस्थान के इस महल में रहेंगे, इसकी खूबसूरती बना देगी दीवाना
ये रहेगा वेंस परिवार का शेड्यूल
-मंगलवार सुबह 9 बजे आमेर पहुंचेंगे। आमेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी उनका स्वागत करेंगे।-वेंस परिवार सहित सुबह 9 से 11.30 बजे तक आमेर, पन्ना मीना का कुंड और अनोखी म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। वे भोजन भी आमेर में ही लेंगे और दोपहर 12 बजे होटल लौट आएंगे।
-दोपहर 2.45 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेंगे, जहां भारत-अमरीका व्यापार सबन्धों पर संबोधन देंगे।
-शाम 4 बजे वापस होटल पहुंचेंगे, जहां वे कुछ विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर सकते हैं।
-बुधवार सुबह 9 बजे विशेष विमान से जयपुर से आगरा रवाना होंगे।
-ताजमहल भ्रमण के बाद दोपहर 1:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट लौट आएंगे।
-दोपहर 2 बजे यहां सिटी पैलेस पहुंचने का भी संभावित कार्यक्रम है। वहां उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी उनकी अगवानी करेंगी और यहीं पर उनका दोपहर का भोज होगा।
-गुरुवार सुबह 6:30 बजे विशेष विमान से वे सीधे वॉशिंगटन डीसी लौट जाएंगे।