वहीं जैसलमेर में दिन का पारा 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के कई जिलों में दिन पारा 40 डिग्री से कम हो गया। इधर, राज्य के जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर में दिन का तापमान गिर गया। इन जिलों में तेज हवाएं चली और कहीं-कहीं बारिश हुई।
दिन का पारा गिरा, रात में तीन डिग्री तक उछाल
जयपुर में गुरुवार को दिन के पारे में तो गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन रात के पारे में भारी उछाल देखा गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 24 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार दिन के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 0.6 डिग्री की गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।