झुलसा रही धूप की तपन मौसम विभाग के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग में तेज सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं अगले एक दो दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
पिंकसिटी में बीती रात सबसे गर्म राजधानी जयपुर में बीती रात सीजन की सबसे गर्म रात साबित हुई। शहर में बीती रात पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा है। रात के अलावा शहर में दिन के तापमान में पारा सामान्य से 4.4 डिग्री बढ़कर 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में आज छितराए बादलों की आवाजाही रही लेकिन सूर्योदय के साथ ही मौसम में गर्माहट भी लोगों को महसूस होने लगी है।
प्रमुख शहरों का आज न्यूनतम तापमान बीती रात प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया। अजमेर 24.9, अलवर 18.8, बाड़मेर 23.0, बीकानेर 22.8, चित्तौड़गढ़ 19.2, चूरू 20.3, जैसलमेर 19.7, जोधपुर 21.0, कोटा 23.8, माउंटआबू 13.6, फलोदी 24.6, सीकर 23.0,पिलानी 20.7, श्रीगंगानगर 22.4 और उदयपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।