scriptगुजरात मॉडल को राजस्थान सरकार मानती है फेल, आखिर अशोक गहलोत ने क्यों कही ये बात | Rajasthan Government Considers Gujarat Model a Failure Why did Ashok Gehlot Say this 12 Municipalities Cancelled | Patrika News
जयपुर

गुजरात मॉडल को राजस्थान सरकार मानती है फेल, आखिर अशोक गहलोत ने क्यों कही ये बात

Ashok Gehlot Attack BJP : पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर कसा तंज। गहलोत ने कहा-देश में संभवत: पहला उदाहरण होगा जिसमें विकास के क्रम में भजनलाल सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।

जयपुरMar 29, 2025 / 01:30 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Rajasthan Government Considers Gujarat Model a Failure Why did Ashok Gehlot Say this 12 Municipalities Cancelled
Ashok Gehlot Attack BJP : राजस्थान सरकार लगातार अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं को रद कर रही है। भजनलाल सरकार ने कांग्रेस सरकार में गठित 12 नगर पालिकाओं को निरस्त कर फिर से ग्राम पंचायत में बदल दिया है। इन सभी नगर पालिकाओं का गठन जनजातीय उप योजना क्षेत्र में किया गया था। इस मामले पर पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर तंज कसा। अशोक गहलोत ने कहाकि देश में संभवत: पहला उदाहरण होगा जिसमें विकास के क्रम में भजनलाल सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।

गुजरात में नए नगर निगम से शहरी विकास हुआ तेज

पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि जनवरी, 2025 में गुजरात सरकार ने वहां नगर निगमों की संख्या बढ़ाते हुए 9 नए नगर निगम बनाए। जिसकी वजह शहरी विकास को तेज करना बताया गया।
यह भी पढ़ें

फ्री बिजली स्कीम में नया अपडेट, राजस्थान के इन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा फायदा, संशय बरकरार

गुजरात मॉडल को पूरी तरह फेल मानती है राजस्थान सरकार

अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि गुजरात मॉडल को भाजपा सरकारें आदर्श मानती हैं। परन्तु राजस्थान की भाजपा सरकार इस गुजरात मॉडल को पूरी तरह फेल मानती है।
यह भी पढ़ें

राजस्थान में जल्द शुरू होगी ‘सहकारी कैब’, थमेगी ओला, उबर, रेपिडो की मनमानी, जानें कैसे

विकास के क्रम में उल्टी दिशा में चल रही है भजनलाल सरकार

अशोक गहलोत ने लिखा कि इसलिए ही यहां सुनियोजित शहरी विकास के लिए जनसंख्या के अनुपात में हमारी सरकार के दौरान बनाए गए नगर निगमों, नगर पालिकाओं की संख्या को घटाया जा रहा है। ऐसा देश में संभवत: पहला उदाहरण होगा जिसमें विकास के क्रम में सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।

Hindi News / Jaipur / गुजरात मॉडल को राजस्थान सरकार मानती है फेल, आखिर अशोक गहलोत ने क्यों कही ये बात

ट्रेंडिंग वीडियो