डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार (45) बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 20 मार्च को नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना मिलने पर उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जानकारी की तो उसका मुंबई में होना पाया गया। भाई के समझाने पर वह मुंबई से जयपुर लौटी तो पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर लिया।
यह भी पढ़ें
लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे ‘टोनी’ को शादीशुदा महिला से हुआ प्यार, दुबई में रचाई शादी; पूछताछ में खोले कई राज
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि नाबालिग की मां के कहने पर पड़ोसी राजकुमार गंदा काम कर रहा था। इस पर पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाने के बाद राजकुमार को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पड़ताल में सामने आया कि राजकुमार के नाबालिग की मां के साथ अवैध संबंध थे। बालिका मां के पास किराए के मकान में रहती थी। पिता और भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। आरोपी ने दो साल में कई बार बालिका से बलात्कार किया।