scriptMandi News : कृषि उपज मंडी में 8 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से होंगे विकास कार्य | Mandi News: Development work will be done in Krishi Upaj Mandi Samiti at a cost of Rs 8 crore 47 lakh | Patrika News
जयपुर

Mandi News : कृषि उपज मंडी में 8 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से होंगे विकास कार्य

Farmers Facilities : कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में कृषि जिन्स को बारिश के पानी से बचाने के लिए कवरिंग शेड का निर्माण, फ्लड लाइट्स, सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने आदि के कार्य किए जाएंगे। साथ ही, किसान विश्राम गृह एवं मजदूर विश्राम गृह के निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे।

जयपुरFeb 27, 2025 / 09:42 am

rajesh dixit

जयपुर। प्रदेश की कृषि मंडियों में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़़ करने की दिशा में राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में विद्युत, मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

संबंधित खबरें


यह भी पढ़ें

Weather Warning : मौसम विभाग की चेतावनी, 27 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश का अलर्ट, मौसम लेगा करवट


मुख्यमंत्री शर्मा के इस निर्णय से हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में कृषि जिन्स को बारिश के पानी से बचाने के लिए कवरिंग शेड का निर्माण, फ्लड लाइट्स, सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने आदि के कार्य किए जाएंगे। साथ ही, किसान विश्राम गृह एवं मजदूर विश्राम गृह के निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

Healthcare Jobs : राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, जल्द होगी हजारों पदों पर होगी नियुक्ति


इन कार्यों से मंडी प्रागंण में आधारभूत संरचनाएं सुदृढ़ होने के साथ ही, किसानों एवं मजदूरों के लिए सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी।

यह भी पढ़ें

Panchayat Elections : अब तीन संतान होने पर भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, सरकार कर रही विचार

Hindi News / Jaipur / Mandi News : कृषि उपज मंडी में 8 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से होंगे विकास कार्य

ट्रेंडिंग वीडियो