पूरा मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीयूष इंदौर के चितावद इलाके में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार की रात पढ़ाई करते समय अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है।
मौसरे भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था
पीयूष अपने मौसेरे भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ाई में काफी अच्छा था। 10 वीं में उसके 98 प्रतिशत आए थे। जिसके बाद इंदौर में रहकर वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। अचानक शुक्रवार की रात 1 बजे करीब उसकी तबियत बिगड़। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को पीएम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।