Curd Benefits : 100 ग्राम दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व
पोषक तत्व (Nutrient) | मात्रा (100 ग्राम में) |
---|---|
कैलोरी | लगभग 98 कैलोरी |
कार्बोहाइड्रेट | लगभग 3.4 ग्राम |
वसा (Fat) | लगभग 4.3 ग्राम |
प्रोटीन | लगभग 11 ग्राम |
सोडियम | 364 मिलीग्राम |
पोटैशियम | 104 मिलीग्राम |
कैल्शियम | उपलब्ध (सटीक मात्रा भिन्न हो सकती है) |
मैग्नीशियम | उपलब्ध |
विटामिन A, D और B-12 | उपलब्ध |
यह भी पढ़ें : Iron Deficiency Symptoms : थकान ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं आयरन की कमी के लक्षण
पाचन तंत्र का रखे ख्याल (Curd for Digestion)
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत बनाते हैं। यह पेट की गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है।हड्डियों और दांतों की मजबूती (Curd for Bones and Teeth)
दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। यह गठिया जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ये दोनों मिनरल्स न केवल ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाते हैं, बल्कि शरीर के पूरे कंकाल तंत्र को मज़बूत बनाते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए (Immunity Boosting Food)
दही में मौजूद लाभकारी (Curd Benefits) बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। यह भी पढ़ें : Prevent Diabetes : डायबिटीज से बचना है तो इन 5 ड्रिंक्स से तुरंत करें तौबादिल को बनाए हेल्दी (Make your Heart Healthy)
दही में मौजूद हेल्दी फैट्स और पोषक तत्व दिल को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायक होता है।‘न्यूट्रिएंट्स‘ नामक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, दही जैसे फर्मेंटेड डेयरी उत्पाद हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।
वजन घटाने में मददगार (Curd for Weight Loss)
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए दही (Curd Benefits) बहुत लाभकारी है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ज़्यादा खाने की इच्छा नहीं होती। साथ ही यह मेटाबोलिज़्म को तेज करता है।साथ ही, दही शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया बेहतर होती है। नियमित रूप से दही को आहार में शामिल करने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।