UP Rains Alert: मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर पूर्वी यूपी के जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी में मौसम के दो रंग देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी यूपी में जहां हीट बेब चलने की चेतावनी जारी की गई। जबकि पूर्वी यूपी के जिलों में 6 और 7 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहने की संभावना है। जबकि 8 और 9 अप्रैल को पूर्वी यूपी में आंधी- तूफान के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। हालांकि बारिश के बाद भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बहुत गिरावट होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी यूपी की बात करें तो मौसम विभाग ने 7, 8, और 9 अप्रैल तक हीट वेव चलने के लिए अलर्ट जारी किया है।
यूपी के किस जिले में कितना रहा तापमान
यूपी में तापमान की बात करें तो यूपी का हमीरपुर और कानपुर सबसे गर्म शहर रहा शनिवार को यहां पर अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस जब की न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।