गोंडा जिले के नवाबगंज नगर पालिका की रनर प्रत्याशी आकांक्षा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं यह वीडियो ट्वीटर हैंडिल पर भी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नवाबगंज पुलिस को जांच कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश के बाद नवाबगंज पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी हाल में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका नवाबगंज से रनर प्रत्याशी आकांक्षा सिंह का बताया जा रहा है। यह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व अंजू सिंह की पुत्री हैं। उनके द्वारा असलहे से बीच सड़क पर फायरिंग की गई। इस वीडियो में एक युवक दिखाई दे रहा है। यह युवक उनके चाचा का लड़का बताया जा रहा है। एक अन्य वायरल वीडियो में विशाल सिंह भी एक असलहा कमर में लगाकर दूसरे असलहे से फायरिंग कर रहा है। वीडियो में जिस स्थान पर फायरिंग की जा रही है। वह उनके आवास के सामने है जिसके ठीक सामने डल्ले टेलर्स की दुकान है। यह दोनो वीडियो अब सोशल मीडिया और ट्विटर पर ट्रेडिंग हो रहा है।
प्रभारी निरीक्षक बोले- जांच की जा रही है इस संबध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि वीडियो कब का है। और कहां का है। इसकी जांच कराई जा रही है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।