scriptवीडियो : बेटे की मौत पर पिता बोला, सांसद बृजभूषण को लेकर उठी बात, बेटे ने कहा क्या कर लिया, फिर शुरू कर दी पिटाई | Gonda Father said on son's death, talk arose about MP Brij Bhushan | Patrika News
गोंडा

वीडियो : बेटे की मौत पर पिता बोला, सांसद बृजभूषण को लेकर उठी बात, बेटे ने कहा क्या कर लिया, फिर शुरू कर दी पिटाई

बिहार प्रदेश के टोल प्लाजा पर काम कर रहे एक युवक को हरियाणा के बाउंसरो ने पीट-पीटकर मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया। उसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे गोंडा आने वाली ट्रेन पर बैठा दिया। गोंडा पहुंचते उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। मनकापुर स्टेशन पर यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दिया।
 

गोंडाJun 18, 2023 / 07:46 pm

Mahendra Tiwari

img-20230618-wa0005.jpg
बिहार प्रदेश के आरा जिले में गोंडा का एक युवक टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। उस टोल प्लाजा पर हरियाणा के कुछ युवक काम करते थे। पहलवानों और सांसद बृजभूषण के बीच चल रहे विवाद को लेकर बहस चल रही थी। उस बहस में इसने हरियाणा के लोगों से कह दिया। क्या कर लिया। इतनी सी मामूली बात को लेकर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद मरणासन्न स्थिति में ट्रेन पर बैठा कर घर भेज दिया।
गोंडा जिले के कटराबाजार थाना क्षेत्र के मनिकापुर पहाड़ापुर गांव निवासी सूर्य नारायण सिंह के परिवार में बेटे की मौत को लेकर कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक बलवंत सिंह 34 वर्ष के पिता सूर्य नारायण सिंह ने बताया उनका बेटा बिहार प्रदेश के आरा जिले में टोल प्लाजा पर काम करता था। वहां पर हरियाणा के भी कुछ लोग काम करते थे। पहलवानों के शोषण को लेकर बीजेपी से कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के बीच चल रहे विवाद पर आपस में बहस चल रही थी। पिता की माने तो उसके बेटे ने हरियाणा के लोगों से सिर्फ इतना ही कहा कि क्या कर लिया। उसके बाद वे लोग बेटे को जबरन वहां से उठा ले गए उसके बाद चार पांच लोगों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई किया। इसका वीडियो भी बनाया। पिटाई करते समय युवक जब मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। तो उसे गोंडा आ रही ट्रेन पर बैठा दिया गया।
आरपीएफ ने बेहोशी की हालत में स्टेशन पर उतारा

ट्रेन गोंडा के मनकापुर स्टेशन पर पहुंची थी। तब तक युवक की हालत बहुत ही गंभीर हो गई। यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने बलवंत को ट्रेन से उतार कर मनकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घर पर सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किसी ने युवक के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जब परिजनों को मिला तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। शायद उन्हें यह नहीं पता था कि उनके बेटे की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई है। परिजनों ने इसकी शिकायत कटरा थाने पर किया। कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8luxwu
अपर पुलिस अधीक्षक बोले- यहां के सारे अभिलेख बिहार पुलिस को दिए जाएंगे

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि कटरा बाजार थाना का एक प्रकरण सामने आया है। जिसमें एक युवक बिहार प्रदेश के आरा जनपद के कुल्हरिया टोल प्लाजा पर काम करता था। किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट हुई है। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहां की स्थानीय पुलिस से जो जानकारी मिली है। उसके साथ वहां के टोल प्लाजा कर्मियों ने मारपीट किया है। उसके बाद उसे ट्रेन पर बैठा दिया गया है। गोंडा पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना दिया। पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बिहार पुलिस इसकी विधिक कार्यवाही कर रही है। पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाई मेरे यहां हुई है। यह सारे अभिलेख बिहार पुलिस को सौंप दिए जाएंगे।

Hindi News / Gonda / वीडियो : बेटे की मौत पर पिता बोला, सांसद बृजभूषण को लेकर उठी बात, बेटे ने कहा क्या कर लिया, फिर शुरू कर दी पिटाई

ट्रेंडिंग वीडियो