scriptविराट कोहली नहीं यह खिलाड़ी है भारत का सबसे पावरफुल क्रिकेटर, लिस्ट में इन दोनों के अलावा यह शख्स भी शामिल | Rohit Sharma rises most powerful people in India in 2025; Virat Kohli, Jasprit Bumrah included | Patrika News
क्रिकेट

विराट कोहली नहीं यह खिलाड़ी है भारत का सबसे पावरफुल क्रिकेटर, लिस्ट में इन दोनों के अलावा यह शख्स भी शामिल

भारत के 100 सबसे सबसे ज्यादा पावरफुल लोगों की लिस्ट में रोहित शर्मा 48वें नंबर पर हैं। वे इंडिया के सबसे शक्तिशाली क्रिकेटर हैं। इस लिटस में उनके अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।

भारतMar 28, 2025 / 05:29 pm

Siddharth Rai

Rohit Sharma, Most Powerful people in India in 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा साल 2025 के सबसे शक्तिशाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने पावरफुल इंडियंस 2025 के नाम से एक लिस्ट जारी की है। इसमें रोहित शर्मा 48वें नंबर पर हैं। रोहित ने इस साल 20 स्थान की छलांग लगाई है। वे 2024 में 68वें नंबर पर थे।
रोहित के अलावा 100 लोगों की इस लिस्ट में विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। लिस्ट में शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद 36वें स्थान पर हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष जय शाह देश में क्रिकेट की दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स हैं। जय शाह ने 2024 के मुक़ाबले इस बार 11 स्थान की छलांग लगाई है और इस साल वे 24 स्थान पर हैं।
इस लिस्ट में इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर हैं। कोहली ओवर ऑल लिस्ट में 72वें स्थान पर हैं, पिछले साल वह 38वें स्थान पर थे। वहीं जसप्रीत बुमराह 83वें स्थान पर हैं। रोहित ने पिछले एक साल में एक के बाद एक दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। जिसका उन्हें फायदा मिला है। रोहित ने पिछले साल वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वहीं इस साल उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।
भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में इस साल जगह नहीं बना पाये हैं। चोपड़ा पिछले साल वे 46वें नंबर पर थे। वहीं धोनी ऑल लिस्ट में 58वें स्थान पर थे।

Hindi News / Sports / Cricket News / विराट कोहली नहीं यह खिलाड़ी है भारत का सबसे पावरफुल क्रिकेटर, लिस्ट में इन दोनों के अलावा यह शख्स भी शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो