अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 से अपने टी20 लीग के करियर का आगाज किया है। बतौर ऑलराउंडर तेज गेंदबज अर्जुन ने गुजरात के खिलाफ गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। अर्जुन ने 2 ओवर की गेंदबाजी में 9 रन देकर ऋद्धिमान साहा का विकेट लिया। वहीं पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला तो मोहित शर्मा की गेंद पर बड़ा सिक्स जड़ा। लेग साइड पर 77 मीटर का सिक्स देख मोहित शर्मा हैरान हो गए। हालांकि ओवर की चौथी गेंद पर मोहित ने उन्हें चलता कर दिया। अर्जुन ने 9 गेंद पर 13 रन बनाए।
•Apr 26, 2023 / 02:54 pm•
lokesh verma
Hindi News / Videos / Sports / Cricket News / IPL में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे अर्जुन तेंदुलकर ने गगनचुंबी सिक्स जड़ लूटी महफिल, देखें वीडियो