scriptमुंबई इंडियंस की इस हालत के जिम्मेदार रोहित शर्मा? भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने बताई कैसे बिगड़ा खेल | former Indian women's captain Anjum Chopra believes that Rohit Sharma's poor run of form hasn't allowed Mumbai Indians to set the tone in the IPL 2025 | Patrika News
क्रिकेट

मुंबई इंडियंस की इस हालत के जिम्मेदार रोहित शर्मा? भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने बताई कैसे बिगड़ा खेल

Rohit Sharma: अंजूम चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा के खराब फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल (IPL 2025) के मौजूदा सीजन में अब तक लय नहीं पकड़ सकी है।

भारतApr 15, 2025 / 06:18 pm

satyabrat tripathi

Rohit Sharma and Hardik Pandya
Anjum chopra believes that Rohit Sharma’s poor form is affecting MI strategy: पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन में बड़े ही बुरे दौर से गुजर रही है। उसने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस खराब प्रदर्शन के चलते दस टीमों वाले टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम IPL 2025 पॉइंट टेबल में 7वें स्थान पर है। हार्दिक पंड्या की नेतृत्व वाली टीम की रणनीति पर पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान अंजूम चोपड़ा ने सवाल उठाए हैं।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, बीमारी से जूझ रहे विनोद कांबली को हर महीने देंगे इतने रुपए

अंजूम चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा के खराब फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक लय नहीं पकड़ सकी है। आप खराब फॉर्म में हो सकते है। यह अपराध नहीं है, लेकिन टीम को इससे मदद नहीं मिल रही। मुंबई इंडियंस को जो शुरुआत मिलनी चाहिए थी, नहीं मिल सकी है। मुंबई इंडियंस के पास विकल्प है। रोहित शर्मा को निचले क्रम पर भेज सकते हैं। कई बार आपको टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाती, जिससे बतौर खिलाड़ी आप पर असर पड़ता है।
उन्होंने आगे कहा, खेल में ऐसा होता है। कई लोग उबर जाते हैं और अगले टूर्नामेंट में ढल जाते हैं। उसे उस तरह की शुरुआत आईपीएल में नहीं मिल सकी। हमें पता है कि वह किस दर्ज का खिलाड़ी है और किस तरह से मैच जिता सकता है।

IPL 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

आईपीएल के मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस टीम में बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए पांच मैचों में कुल 56 रन बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शून्य, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 17 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 रन बनाए हैं।

Hindi News / Sports / Cricket News / मुंबई इंडियंस की इस हालत के जिम्मेदार रोहित शर्मा? भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने बताई कैसे बिगड़ा खेल

ट्रेंडिंग वीडियो