scriptSakshi Murder Case: कल को मेरी बेटी के साथ कुछ भी कर सकता है साहिल, इसे किसी भी हाल में… | Sakshi killer Sahil aunt raised demand punishment | Patrika News
बुलंदशहर

Sakshi Murder Case: कल को मेरी बेटी के साथ कुछ भी कर सकता है साहिल, इसे किसी भी हाल में…

Sakshi Murder Case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में सरेआम 16 साल की साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल के परिजनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। साहिल की बुआ ने कहा कि कल को उनकी बेटी के साथ साहिल ऐसा कर सकता है।

बुलंदशहरMay 30, 2023 / 07:25 pm

Vishnu Bajpai

Sakshi killer Sahil aunt raised demand punishment
Sakshi Murder Case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में सरेआम 16 साल की साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल के परिजनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। साहिल की बुआ ने कहा कि कल को उनकी बेटी के साथ साहिल ऐसा कर सकता है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की साक्षी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी साहिल को लेकर उसके परिजन भी आक्रोशित हैं। बुलंदशहर में रहने वाली साहिल की बुआ ने कहा कि उसने बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए, चाहे उसे मारो, पीटो या फिर उसे फांसी दे दो। हत्याकांड के बाद साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के ही यहां भागकर आया था।
यह भी पढ़ें

4 जिलों में धूलभरी आंधी और 12 जिलों में तेज तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक वार कर और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी। निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में गहरा रोष है। साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल की बुआ शम्मो ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि साहिल ने जो कुछ किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। साहिल ने आज उस लड़की के साथ जो किया, वह कल हमारे साथ भी कर सकता है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें

यूपी के इस पत्रकार ने हिला दी थीं ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें, जानिए कौन हैं पंडित जुगल किशोर

शम्मो ने कहा कि जो कुछ साहिल ने किया है उसकी सजा उसे मिलनी ही चाहिए। हम तो हाथ जोड़कर कह रहे हैं सजा चाहे कुछ भी हो, चाहे उसे मारो, पीटो या चाहे फांसी दे दो या कुछ भी करो…., उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हमें उससे कोई मतलब नहीं है। जब उसने साक्षी के साथ ऐसा किया है तो कल हमारे साथ भी, वह कुछ भी कर सकता है। कल को साहिल मेरी बेटी के साथ भी कुछ भी कर सकता है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और साक्षी के बीच ‘प्रेम संबंध’ थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था। उनके अनुसार, लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी, तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक कर उस पर हमला कर दिया।

Hindi News / Bulandshahr / Sakshi Murder Case: कल को मेरी बेटी के साथ कुछ भी कर सकता है साहिल, इसे किसी भी हाल में…

ट्रेंडिंग वीडियो