बताया गया है कि दोनों रिलेशनसिप में थे। मगर, साहिल को शक था कि साक्षी किसी और से बात करती है। जो साहिल को पसंद नहीं आया। इसी कारण दोनो के बीच झगड़े के वजह से बातचीत नहीं हो रही थी। जब साक्षी साहिल से परेशान हो गई, तो वह अपनी सहेली भावना से साथ झबरू नाम के युवक से मिली।
झबरू का सपोर्ट मिलने के बाद साक्षी को हिम्मत आ गई। हत्याकांड के एक दिन पहले और हत्याकांड वाले दिन की सुबह साक्षी और साहिल बात हुई। सूत्रों के मुताबिक, साक्षी और साहिल की वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत हुई थी। इसके बाद 28 मई की सुबह करीब 7.19 बजे साक्षी और साहिल के बीच बातचीत हुई। दो वॉयस नोट भेजे गए। साक्षी तंज कसते हुए साहिल से कहती है ”ज्यादा बदमाश है क्या तू, कहां चली गई थी तेरी बदमाशगिरी।”
आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की शाम 8 बजकर 45 मिनट पर साहिल अपने सामने खड़ी साक्षी पर चाकू से हमला कर देता है। एक के बाद एक कई बार साक्षी के शरीर में चाकू घोंप देता है। आस-पास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े रहते हैं, मगर कोई भी साक्षी को बचाने की कोशिश नहीं करता।
साक्षी की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सूचना पाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस मृतका के परिवार के पास पहुंची। जहां उन्होंने हत्यारे की पहचान साहिल के तौर पर बताई। इसके बाद पुलिस साहिल के घर पहुंची, वह घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। तभी साहिल की बुआ ने फोन कर साहिल के पहुंचने की खबर उसके पिता को दी। इस फोन कॉल से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने में सफल रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम साहिल के पिता के साथ बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव पहुंच गई। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि साहिल को जब कत्ल का CCTV फुटेज दिखाया गया तो उसने यह बात कबूल ली है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मैं ही हूँ। उसने पुलिस से सामने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा, मैंने ही साक्षी को मारा हैष इस दौरान एक और खुलासा यह हुआ है कि साक्षी को पता था कि साहिल का पूरा नाम ‘साहिल खान’ है। साक्षी और साहिल दोनों तीन साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों एक दूसरे का इंस्टा एकाउंट भी फॉलो करते थे।
आरोपी का साहिल का दावा है कि एक वारदात से एक दिन पहले उसका साक्षी और उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि उसे हत्या के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल किया, वह उसने 15 दिन पहले ही ले लिया था। यह भी पता चला कि वारदात के बाद आरोपी ने चाकू को रिठाला इलाके में छिपा दिया था। फिलहाल हत्या में इस्तेमाल होने वाला हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। आरोपी साहिल ने किस एरिया से चाकू खरीदा था? उसकी लोकेशन नहीं बताई है।
साहिल ने साक्षी पर चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ हमले किए थे। लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि साहिल ने उसे चाकू से 16 बार जख्मी किया। आरोपी ने उसकी गर्दन पर 6 बार और पेट पर 10 बार वार किया। इसके बाद उसने पत्थर से साक्षी का सिर कुचल दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर और सिर पर चोट के 34 निशान मिले हैं।
साहिल और साक्षी जून 2021 से रिलेशन में थे। साहिल से पहले साक्षी की दोस्ती प्रवीण नाम के युवक से थे। उसका एक साल पहले प्रवीण नाम के लड़के सा ब्रेकअप हो गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल को शक था कि साक्षी प्रवीण के साथ दोबारा से रिलेशन में है।