scriptKhushi Kapoor इस खानदान की बनेंगी बहू? बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म! लेटेस्ट पोस्ट में दिया हिंट | khushi-kapoor-vedang-raina-relationship-necklace-clue-marriage-speculation | Patrika News
बॉलीवुड

Khushi Kapoor इस खानदान की बनेंगी बहू? बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म! लेटेस्ट पोस्ट में दिया हिंट

Khushi Kapoor Relationship: श्रीदेवी की बेटी ने आज सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों के बीच खलबली मचा दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर जिसके बाद उनकी शादी की बातें करने लगे लोग।

मुंबईApr 16, 2025 / 05:58 pm

Jaiprakash Gupta

khushi-kapoor-vedang-raina-relationship-necklace-clue-marriage-speculation

खुशी कपूर

Khushi Kapoor Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं। उन्हें हाल ही में फिल्म नादानियां में देखा गया था। खुशी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप का हिंट दिया है। इसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर लोग बातें करने लगे। 

खुशी कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा हुई तेज

दरअसल, खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना लंबे समय से बॉलीवुड के चर्चित रूमर्ड कपल्स की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है, लेकिन अब तक किसी ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। लेकिन अब लगता है कि खुशी ने बिना कुछ बोले बहुत कुछ कह दिया है।
यह भी पढें: मन्नत में चल रहा है रेनोवेशन, Shah Rukh Khan ने बदला ठिकाना, जानिए नए घर की डिटेल्स

खुशी कपूर का लेटेस्ट पोस्ट 

हाल ही में खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ क्यूट फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो अकेली हैं, लेकिन उनकी एक एक्सेसरी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। एक पेंडेंट जिसमें “V हार्ट K” लिखा हुआ नजर आ रहा है।
इसी से लोग हिंट ले रहे हैं कि V से वेदांग और से K से खुशी। इस छोटे से जेस्चर ने लोगों को साफ-साफ इशारा दे दिया कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है।
यह भी पढें: बचपन में Dharmendra से नाराज रहते थे बॉबी देओल, अब समझ आया ऐसा क्यों करते थे उनके डैड

होने लगी शादी की बातें

Khushi Kapoor Relationship
वेदांग रैना और खुशी कपूर
तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई कह रहा है-“इतना प्यारा हिंट!” तो कोई बोला-“खुशी ने तो बड़ी स्मार्टली बात कह दी!” एक ने लिखा-“जल्द ही कपूर खानदान में शहनाई बजेगी।” कुछ लोग वेदांग को भी बधाई देने लगे। 
हालांकि खुशी कपूर ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने और वेदांग रैना के रिश्ते को “इंस्टा ऑफिशियल” कर ही दिया है। वैसे ऐसे ही जाह्नवी कपूर ने भी किया था। 
उन्होंने भी कुछ दिनों पहले अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम वाला नेकलेस पहनकर संकेत दिए थे। क्या वो अपनी बहन के नक्शेकदम पर हैं?

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Khushi Kapoor इस खानदान की बनेंगी बहू? बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म! लेटेस्ट पोस्ट में दिया हिंट

ट्रेंडिंग वीडियो