script1 मार्च से होगी गेहूं खरीदी और 2 मार्च से बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जरूरी खबर | Wheat procurement will start from March 1 and rain alert from March 2 important mp news for farmers | Patrika News
भोपाल

1 मार्च से होगी गेहूं खरीदी और 2 मार्च से बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जरूरी खबर

MP News : प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर सामने आई है। प्रदेश में एक मार्च से गेहूं खरीदी शुरू होने जा रही है, लेकिन दो मार्च से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भोपालFeb 27, 2025 / 04:40 pm

Faiz

MP News
MP News : समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय की तैयारी में जुटे मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर सामने आई है। प्रदेश में एक मार्च से गेहूं खरीदी शुरू होने जा रही है, लेकिन दो मार्च से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्सों के किन इलाकों में बारिश होगी, आज देर शाम तक मौसम केंद्र इसका आकलन जारी करेगा।
मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, मार्च के पहले हफ्ते में मध्य प्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से ऐसी स्थिति बनी है। दो मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एमपी के बड़े इलाके में सक्रीय हो रहा है। फिलहाल प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश के किन-किन हिस्सों में बारिश के आसार हैं, इसका स्पष्ट आकलन आज देर शाम के साथ साथ कल जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अब रील बनाओ और 2 लाख का इनाम पाओ, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

2425 रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य तय

आपको बता दें कि, प्रदेश में गर्मी के मौसम ने दस्तक देनी शुरु कर दी है। इस बीच बारिश का अलर्ट होने से कुछ दिन और तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। इधर, प्रदेश में गेहूं की फसल तैयार है। किसान 1 मार्च से समर्थक मूल्य पर होने जा रही गेहूं खरीदी केंद्रों पर अपनी उपज लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस साल प्रदेश सरकार ने 80 लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है केंद्र सरकार ने 2425 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।

Hindi News / Bhopal / 1 मार्च से होगी गेहूं खरीदी और 2 मार्च से बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जरूरी खबर

ट्रेंडिंग वीडियो