अधिकतम में बढ़ोतरी
मंगलवार और बुधवार को सर्द हवाएं चलीं। बुधवार को हवा की अधिकतम रफ्तार 30 किमी तक पहुंच गई। इसके कारण तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को हवा की रफ्तार में कमी आई। दोपहर 2.30 से 5 बजे तक हवा की रफ्तार 15 से 17 किमी प्रतिघंटा के आसपास रही। औसतन यह 8 से 10 किमी रही। ऐसे में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें: सबको मिलेगा ‘कंफर्म टिकट’…रेलवे ने किया होली स्पेशल ट्रेन का ऐलान अभी उतार-चढ़ाव की रहेगी स्थिति
मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय हवा का रुख उत्तरी है, लेकिन अब हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। शुक्रवार के बाद हवा का रुख पूर्वी होने की संभावना है। फिर तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगेगा।
9 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, यदि इसका ज्यादा असर होता है, तो 21 जिलों के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदला है। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा चल रही है। इस वजह से रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है।