मध्यप्रदेश में मेडिकल पर्यटन की संभावना
सीएम मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने कहा कि शासकीय, अशासकीय और अर्द्धशासकीय स्तर पर नागरिकों के स्वास्थ्य रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में अनेक प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में मेडिकल पर्यटन की काफी संभावना है। इन्हें साकार करने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पीएस संदीप यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा, प्रदेश में 60% गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जा रहा है। इनमें से 20% महिलाएं समय से जांच नहीं करवा रहीं। इसके लिए महिलाओं के साथ-साथ परिजन को भी जागरूक किया जा रहा है।