scriptलोहागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 20 अनुबंधित बसें | 20 buses will be included in Lohagarh depot | Patrika News
भरतपुर

लोहागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 20 अनुबंधित बसें

-जुलाई के लास्ट वीक में आने की संभावना

भरतपुरJun 17, 2023 / 11:29 am

Gyan Prakash Sharma

लोहागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 20 अनुबंधित बसें

लोहागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 20 अनुबंधित बसें

भरतपुर. लोहागढ़ आगार में बसों की कमी को पूरा करने के लिए अब 20 अनुबंधित बसों को शामिल करने की कवायद शुरू की गई है। जो शायद अगले महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती हैं। इसके साथ ही बेड़े में कुल 87 बसें हो जाएंगी। इससे यात्रियों की सुविधा में तो बढ़ोत्तरी होगी ही, साथ में रोडवेज निगम की आय भी बढ़ेगी और नए मार्गों पर बसें भी शुरू होंगी।
सूत्रों के अनुसार लोहागढ़ आगार में फिलहाल 62 निगम की ओर 5 अनुबंधित सहित कुल 67 बसे चालू हालत में हैं। कुल 40 मार्गों पर चलने वाली इन बसों में से कुछ बसें तो ऐसी हैं, जो अपनी अवधि पार कर चुकी हैं। फिर भी चल रही हैं। बेड़े में बस बढ़ाने की मांग पहले से ही चल रही थी, लेकिन अब कुछ आस बंधी हैं। यहां पर वर्ष 2020 में 9 नई बसें आई थी, इसके बाद से बसें नहीं मिली हैं। जबकि यात्री और मार्गों को देखते हुए 30 बसों की जरुरत है। लेकिन 20 बसें लगाई जाएंगी।
मार्गों पर बढ़ेंगी बसें
बेड़े में बसों की संख्या बढऩे के बाद मार्गों पर भी बसों की संख्या बढ़ेगी। अभी आने वाले बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया जाएगा और दिल्ली मार्ग की बसों को लोकल मार्गों पर लगाया जाएगा। जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। फिलहाल हरिद्वार के लिए एक बस चल रही है, तो वहां पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, ग्रामीणों क्षेत्रों से बस शुरू कराने की मांग उठ रही हैं, तो वहां भी नए मार्गों पर बस चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी।
उल्लेखनीय है कि लोहागढ़ आगार में वर्ष 2012 में 11 नई बसें आई थी। वर्ष 2013 में 28, 2014 में 4, 2017 में 22 और वर्ष 2020 में 9 नई बसें आई थी।
………………….

Hindi News / Bharatpur / लोहागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 20 अनुबंधित बसें

ट्रेंडिंग वीडियो