scriptसड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री दिलावर के भतीजे की मौत | Cabinet minister Dilawar's nephew dies in a road accident | Patrika News
बारां

सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री दिलावर के भतीजे की मौत

उन्हें घायलावस्था में उपचार के लिए बारां अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद भंवरलाल को मृत घोषित कर दिया।

बारांMar 24, 2025 / 04:43 pm

mukesh gour

उन्हें घायलावस्था में उपचार के लिए बारां अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद भंवरलाल को मृत घोषित कर दिया।

उन्हें घायलावस्था में उपचार के लिए बारां अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद भंवरलाल को मृत घोषित कर दिया।

अटरू. बारां-अटरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के भतीजे भंवर लाल दिलावर की मौत हो गई। चरडाना निवासी भंवरलाल दिलावर पुत्र मूलचंद 55 वर्ष सुबह अपने घर से बगली गांव िस्थत स्कूल आए थे। यहां से वे चिकित्सक को दिखाने के लिए बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अर्डांद से आमली के बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें घायलावस्था में उपचार के लिए बारां अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद भंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका पार्थिव शरीर बारां से लेकर रवाना हो गए हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री मदन दिलावर अपने पैतृक गांव चरडाना के लिए रवाना हो गए। उनके शाम 5 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

Hindi News / Baran / सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री दिलावर के भतीजे की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो