scriptBarabanki News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले-देश में अब केवल रामराजवाद | Barabanki News: BJP state president Bhupendra Chaudhary taunted the op | Patrika News
बाराबंकी

Barabanki News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले-देश में अब केवल रामराजवाद

Barabanki News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधारी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा की देश की राजनीति अब केवल रामराज वाद से चलेगी।

बाराबंकीJun 15, 2023 / 06:41 pm

Patrika Desk

Bhupendra Singh
Barabanki News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधारी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा की देश की राजनीति अब केवल रामराज वाद से चलेगी। वे भाजपा ने महासंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को बाराबंकी जिले में सफेदाबाद स्थित मेयो मेडिकल कॉलेज के सभागार में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोल रहे थे।
देश केवल रामराज वाद से चलेगा
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कहा की प्रदेश में 2017 से पहले केवल दंगे होते। सत्ता में बने लोग दंगे कराते थे। वहीं 2017 के बाद यहां का माहौल बदला है। अब यहां दंगे नहीं होते। पहले की सरकारें अपना हित साधने के लिए कुछ भी कर जाती थी। उन्होंने कहा की देश की राजनीति में पहले कई वाद थे। चाहे वो, समाजवाद हो, कांग्रेस वाद हो या वामपंथ वाद हो। इनकी अब देश में कोई भूमिका नहीं बची। अब देश केवल रामराज वाद से चलेगा।
राहुल और प्रियंका दोनों ही प्रदेश की राजनीतिक पिक्चर से गायब
भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की तरफ से राहुल और प्रियंका दोनों ही प्रदेश की राजनीतिक पिक्चर से गायब हैं। अभी वह इंतजार कर रहे हैं कि किसके साथ गठबंधन बनाएंगे, जबकि प्रदेश की जनता सारी सीटें भाजपा को जितवाने जा रही है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा की एक विशेष विचारधारा है, जिससे वो आगे बढ़ती है, और उसी के साथ देश की जनता है। इसी के आधार पर देश की जनता का आशीर्वाद योगी और मोदी को मिल रहा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना
भूपेंद्र चौधरी ने कहा की सपा बहुत कंफ्यूज चल रही है। सपा को अपना स्टैंड पहले स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि उनके नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस तरह धर्मग्रंथो, धर्मगुरुओं और नई संसद को लेकर बयान दिए उससे ये साफ़ पता लगता है की सपा पूरी तरह से कंफ्यूज है। जिसका जवाब अखिलेश यादव को देना पड़ेगा।
राहुल और प्रियंका दोनों ही प्रदेश की राजनीतिक पिक्चर से गायब

भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की तरफ से राहुल और प्रियंका दोनों ही प्रदेश की राजनीतिक पिक्चर से गायब हैं। अभी वह इंतजार कर रहे हैं कि किसके साथ गठबंधन बनाएंगे, जबकि प्रदेश की जनता सारी सीटें भाजपा को जितवाने जा रही है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा की एक विशेष विचारधारा है, जिससे वो आगे बढ़ती है, और उसी के साथ देश की जनता है। इसी के आधार पर देश की जनता का आशीर्वाद योगी और मोदी को मिल रहा है।
भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण का सपना साकार हुआ

भूपेंद्र चौधरी ने कहा की आज़ादी के बाद कांग्रेस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिससे देश तरक्की कर सके। जब पूरा विश्व पोलियो जैसी महामारी से छुटकारा पा गया था। तब जाकर भारत में पोलियो का उपचार शुरू हुआ था। वहीं भाजपा सरकार ने कोरोना जैसे महामारी की स्वदेशी वैक्सीन बनाकर पूरे देश को बचाया। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों को टीका देकर मदद की। उन्होंने ने कहा की भाजपा ने जो जो कहा वो पूरा किया। सरकार बनते ही धारा 370 ख़त्म किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवन श्री राम के मंदिर बनाने का सपना साकार किया। गरीबो के कल्याण के लिए स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा के लिए जितना काम हुआ, उतना पिछले 70 साल में नहीं हुआ।
ये स्टोरी मिश्रा राजीवरंजन ने लिखी है। राजीव पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।

Hindi News / Barabanki / Barabanki News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले-देश में अब केवल रामराजवाद

ट्रेंडिंग वीडियो