scriptगृहमंत्री अमित शाह का आगमन 22 को, उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में होगी जनसभा | Home Minister Amit Shah's arrival on 22nd | Patrika News
बालाघाट

गृहमंत्री अमित शाह का आगमन 22 को, उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में होगी जनसभा

प्रदेश के सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता भी होंगे शामिल

बालाघाटJun 18, 2023 / 10:16 pm

Bhaneshwar sakure

गृहमंत्री अमित शाह का आगमन 22 को, उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में होगी जनसभा

गृहमंत्री अमित शाह का आगमन 22 को, उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में होगी जनसभा


बालाघाट. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 22 जून को बालाघाट आगमन होगा। गृहमंत्री अमित शाह का दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में जनसभा होगी। वे हेलीपेड से जयस्तंभ चौक, भाजपा कार्यालय, सीएम राइज स्कूल होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। जहां वे जन सभा को संबांधित करेंंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग, मप्र सह प्रभारी पंकजा मुण्डे, उत्तरप्रदेश बुलंद शहर सांसद भोलासिंह सहित अन्य भाजपा नेता भी शामिल होंगे। यह जानकारी पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी अभिलाष पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने दी। रविवार को वे भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
भाजपा नेताओं ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह का जगह-जगह विभिन्न संगठन स्वागत करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। युवा मोर्चा एक दिन पूर्व बाइक रैली निकालकर नगर भ्रमण करेगा। महिला मोर्चा सुंदर कांड पाठ व शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम करेंगे। लोगों के घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता पीला चावल देकर आमंत्रण देंगे। यह कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है।
आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हो गए। पीएम मोदी ने देश को विकास की गति प्रदान की है। जिससे देश को विकसित देशों में आंका जाता है। कोरोना के समय केन्द्र व राज्य सरकार ने सामना कर देश व प्रदेश की जनता को इस बीमारी से बचाने का प्रयास किया। कोरोना से बचाव के लिए देश में वैक्सीन तैयार की गई। अन्य देशों को भी वेक्सीन प्रदान की। गरीब जरूरतमंदों को अनाज प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की विचारधारा वाली सरकार होती तो देश में इमरजेंसी लगा देती। इंदिरा गांधी जब देश की प्रधानमंत्री थी तो उन्होंने आपातकाल लगा दिया था। गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लता एलकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, रमेश भटेरे, पूर्व विधायक डॅा. योगेन्द्र निर्मल, मौसम हरिनखेड़े, दिलीप चौरसिया, अभय कोचर उपस्थित रहे।

Hindi News / Balaghat / गृहमंत्री अमित शाह का आगमन 22 को, उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में होगी जनसभा

ट्रेंडिंग वीडियो