Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क में पार्टी के जनप्रतिनिधियों तथा गोसाईगंज से सपा विधायक अभय सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। करीब 20 मिनट तक निर्माण कार्यों का जायजा लिया। फिर यहां से कला और साहित्य महोत्सव में पहुंचे। सीएम योगी ने कहा- अयोध्या भारत के सनातन धर्म की आधारभूमि है। सप्तपुरियों में सप्तपुरी है। सनातन काल से ही सनातन धर्म की प्रेरणा स्थली रही है। उन्होंने कहा- जिसने राम पर लिखा है। वो महान हुआ है।
यह भी पढ़ें