दुल्हन का शव बिस्तर पर पड़ा था। जबकि दूल्हे का शव कमरे में लगे पंखे पर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। दुल्हन के गले पर मिले निशान के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।
पति और पत्नी के रूप में दोनों सिर्फ एक रात रहे साथ
अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के मुरावन टोला के रहने वाले प्रदीप कुमार का विवाह थाना खंडासा के गांव डीली सरैया महोलिया के रहने वाले ननकू राम की बेटी शिवानी के साथ हुआ था। 8 मार्च को दुल्हन गौना में विदा होकर आई थी। 9 मार्च को बहुभुज का कार्यक्रम था। घर में शहनाई बज रही थी। 8 मार्च की रात दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। 9 मार्च की सुबह 7 बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा पीट कर आवाज़ लगाई। लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी।पुलिस के सामने दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर मच गई चीख पुकार
पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दरवाजा का लॉक तोड़कर खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर चीख पुकार मच गई। दूल्हा कुंडी से लटका मिला तो दुल्हन बेड पर मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस ने पति पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि दूल्हा ने दुल्हन की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। लेकिन इसके पीछे वजह क्या थी। यह बात सभी के समझ से परे हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे
पुलिस का मानना है कि दोनों का शव कमरे में मिला है।कमरा अंदर से बंद था। संभावना है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हो गई है। इसमें अन्य किसी के शामिल होने की संभावना न के बराबर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे।