साफ और गहरी रेखा अच्छी सेहत का संकेत है। इस रेखा पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। अंगूठे के निचले हिस्से को घेरे हुए होती है। स्पष्ट और गहरी जीवन रेखा वाले लोग स्वस्थ और लंबा जीवन जीते हैं। इसके अलावा इस रेखा पर त्रिभुज बनना शुभ माना जाता है। इसी के साथ जानते हैं जीवन रेखा पर क्रॉस मार्क (cross mark on lifeline) का क्या अर्थ है, जीवन रेखा कटी होने से क्या होता है, छोटी जीवन रेखा क्या होती है ..

जीवन रेखा का टूटा-फूटा होना (Broken Life Line)
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि आपकी हथेली पर अगर जीवन रेखा टूटी-फूटी होती है, तो इसका मतलब यह है कि आपको लंबी उम्र जीने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इसका अर्थ यह है कि आप जीवन में किसी न किसी रोग का शिकार हो सकते हैं। साथ ही आपकी तबियत बार-बार खराब होती रहती है।गहरी और स्पष्ट जीवन रेखा (Jeevan Rekha In hand Deep clear life line)
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि हथेली की रेखाएं अगर गहरी और स्पष्ट होती हैं, तो यह इस बात का इशारा है कि आपकी उम्र बहुत ही लंबी होगी और आप बहुत ही स्वस्थ जीवन जिएंगे। हथेली में इस तरह की रेखाएं होने से व्यक्ति बहुत ही खुशहाल जीवन जीता है और बहुत कम बीमार पड़ता है।
दो भागों में बंटी जीवन रेखा (Divided Jeevan Rekha)
हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो, तो इसका मतलब है कि उसकी मृत्यु अपने पैतृक घर से बहुत दूर होकर होगी। यह संकेत कलाई के पास जीवन रेखा के अंतिम हिस्से में दो भागों में बंटने से मिलता है। ऐसे लोग अपनी जीवन के अंतिम समय में घर से दूर होते हैं।जीवन रेखा के साथ कई रेखाएं जुड़ीं
हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि हथेली पर अगर जीवन रेखा के शुरुआत में बहुत-सी रेखाएं हों, तो इसका अर्थ यह होता है कि व्यक्ति बहुत ही संघर्ष करने वाला है और उसके जीवन में स्थिरता की कमी रहेगी। ऐसा व्यक्ति को कई दुघर्टनाओं का सामना भी करना पड़ता है।