सूत्रों के अनुसार हिंडौन डिपो की कैलादेवी से हिंडौन सिटी, महुवा, मंडावर व गढ़ी सवाईराम से लक्ष्मणगढ़ होते हुए दिल्ली तक लगभग एक दशक से नियमित रूप से रोडवेज बस संचालित हो रही थी। एक बस सुबह कैलादेवी से चलकर लगभग 11.30 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचती थी। यहां आधा घन्टे विश्राम के बाद दिल्ली रवाना होती थी। वहीं दूसरी बस सुबह दिल्ली से चल कर 11.30 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचती थी। यहां लगभग 15 मिनट रुकने के बाद गढ़ी सवाईराम, मंडावर, महुवा व हिंडौन सिटी होते हुए कैलादेवी पहुंचती थी। इस दोनों बसों में लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के यात्री सफर करते थे।बसें कम होने का दे रहे हवाला
गौरतलब है कि लक्ष्मणगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए केवल एक मात्र यही बस संचालित थी, वही हिंडौन सिटी, कैलादेवी जाने वाले यात्रियों को इस बस के अलावा अन्य कोई वाहन उपलब्ध नहीं है। हिंडौन आगार के अधिकारियों की ओर से डिपो में बसों की कमी का हवाला देकर दोनों बसों को बंद कर दिया है। बस सेवा बंद होने से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना अपडाउन करने वाले लोगों को भी निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एकमात्र रोडवेज बस बंद होने से क्षेत्र के छात्रों व कार्मिकों को भी अपडाउन में असुविधा हो रही हैं। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, वहीं रोडवेज को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने हिंडौन डिपो के यातायात प्रबंधक से रोडवेज बस को पुन: संचालित करने की मांग की है।
अब कोई बस संचालित नहींलक्ष्मणगढ़ से कैलादेवी या हिंडौन जाने के लिए रोडवेज व निजी बस अब संचालित नहीं है। कैलादेवी जाने के लिए डग्गेमार वाहनों से पहले गढ़ी सवाईराम जाना पड़ता है। यहां से हिंडौन सिटी व महुवा होते हुए कैलादेवी पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों को हिंडौन या कैलादेवी पहुंचने में पूरा दिन खराब हो जाता है।
………………. यह बोेले लोगपूरा दिन हो जाता है खराब लक्ष्मणगढ़ से कैलादेवी या हिंडौन जाने के लिए अब बस सेवा नहीं है। कैलादेवी जाने के लिए डग्गेमार वाहनों से पहले गढ़ी सवाईराम यहां से हिंडौन सिटी व महुवा होते हुए कैलादेवी पहुंचते हैं। इससे पूरा दिन खराब हो जाता है।सौरभ साहू, लक्ष्मणगढ़।
………………. बस शुरु होनी चाहिएकैलादेवी देवी से चलकर लक्ष्मणगढ़ होते हुए दिल्ली जाने वाली बस बंद होने से लक्ष्मणगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। जल्द ही बस शुरु होनी चाहिए।
नवीन शर्मा, हरसाना।………………… कैलादेवी माता के कई श्रद्धालु जाते हैंलक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से कैलादेवी माता के कई श्रद्धालु जाते हैं। बस बंद होने के चलते भक्तों को कैलादेवी आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। हिंडौन आगार की बंद हुई रोडवेज बस शुरू होनी चाहिए।
यदुवीर जाखड़, समाजसेवी, लक्ष्मणगढ़।…………….. यात्रियों को लाभ मिलता थाहिंडौन डिपो की कैलादेवी से दिल्ली तक चलने वाली बसें काफी राजस्व देती थी। इन बसों से गोविंदगढ़, लक्ष्मणगढ़, गढ़ीसवाईराम, महुवा सहित एक दर्जन कस्बों के कई यात्रियों को लाभ मिलता था। बस शुरू होनी चाहिए।
छोटेलाल, लक्ष्मणगढ़।……………बस शुरू करवाने के प्रयास करेंगे। कैलादेवी से लक्ष्मणगढ़ होते हुए दिल्ली जाने वाली बस 10 वर्षों से चल रही थी। रोडवेज बस सेवा को पुनः शुरू करवाने की मांग का जल्द ही परिवहन मंत्री व विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। बस शुरू करवाने के प्रयास करेंगे।बन्नाराम मीना, भाजपा नेता।
………………. निगम को नुकसान हो रहा थाकुछ दिन पहले ही मैंने चार्ज लिया है। मैंने पुराना रिकॉर्ड दिखवाया है। यात्रीभार कमी के चलते बस सेवा को फिलहाल बंद किया है। कैलादेवी से लक्ष्मणगढ़ होते हुए दिल्ली तक चलने वाली बस का रूट काफी लंबा था। ऐसे में संचालन में काफी अधिक खर्चा आ रहा था और निगम को नुकसान हो रहा था।
संदीप सांखला, मुख्य प्रबंधक, हिंडौन आगार।