scriptMaharashtra Budget में यूपी के लिए किया खास ऐलान, इस शहर में बड़ा काम करवाएगी फडणवीस सरकार | maharashtra budget 2025 ajit panwar announce statue of sambhaji maharaj to be installed in agra uttar pradesh | Patrika News
आगरा

Maharashtra Budget में यूपी के लिए किया खास ऐलान, इस शहर में बड़ा काम करवाएगी फडणवीस सरकार

महाराष्ट्र सरकार ने अपने 2025-26 के बजट में उत्तर प्रदेश (यूपी) को एक खास तोहफा दिया है। इस बजट में महाराष्ट्र सरकार ने आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की है।

आगराMar 11, 2025 / 12:11 am

Krishna Rai

fadnavis
महाराष्ट्र सरकार ने अपने 2025-26 के बजट में यूपी को खास तोहफा दिया है। इस बजट फडणवीस सरकार ने आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने का वादा किया है। यह स्मारक उस ऐतिहासिक घटनाक्रम को याद करेगा जब शिवाजी महाराज आगरा के किले से अपने पुत्र संभाजी के साथ औरंगजेब की कैद से बचकर निकल गए थे। यह स्मारक शिवाजी महाराज की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इसके साथ ही, महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपए का बजट भी घोषित किया है, जिससे इस योजना को जारी रखने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

महाराष्ट्र बजट में यूपी को मिला खास तोहफा

इन दिनों छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ का प्रदर्शन पूरे देश में चल रहा है, जो इतिहास के कुछ नए पहलू सामने ला रही है। इन ऐतिहासिक पहलुओं को और उभारने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज से जुड़े स्थानों पर उनके भव्य स्मारक बनाने का ऐलान किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने अपने 2025-26 के बजट में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसमें आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने की योजना शामिल है। यह स्मारक उस ऐतिहासिक स्थल पर बनेगा, जहां वर्ष 1666 में शिवाजी महाराज अपने पुत्र संभाजी के साथ औरंगजेब की कैद से बचकर आगरा के किले से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें

कौन बनेगा उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष? अब होली के बाद होगा ऐलान, जातीय समीकरण में कौन-कौन फिट?

शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने का ऐलान 

दो वर्ष पहले जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने शिवाजी जयंती के मौके पर आगरा के किले का दौरा किया था। अब फडणवीस सरकार ने इस ऐतिहासिक स्थल पर छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने का ऐलान किया है। यह स्मारक आगरा के किले में उस स्थान पर बनाया जाएगा, जहां शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने कैद किया था।
इस स्मारक के निर्माण के लिए भूमि की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार करेगी, जिससे दोनों राज्य सरकारों के बीच सहयोग और साझा प्रयासों की झलक मिलेगी।

Hindi News / Agra / Maharashtra Budget में यूपी के लिए किया खास ऐलान, इस शहर में बड़ा काम करवाएगी फडणवीस सरकार

ट्रेंडिंग वीडियो