scriptइंसानियत शर्मसार! सर्द रात में आश्रम के बाहर छोड़ी गई दो साल की बच्ची | Patrika News
आगरा

इंसानियत शर्मसार! सर्द रात में आश्रम के बाहर छोड़ी गई दो साल की बच्ची

Agra News: उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले हुई घटना बता रही है समाज में लोगों की सोच अभी बदली नहीं है। आगरा में एक आश्रम के गेट पर मासूम बच्ची को किसी ने रात के अंधेरे में छोड़ दिया। बच्ची लगभग दो साल है।

आगराMar 08, 2025 / 07:43 am

Aman Pandey

Agra News, agra crime, up police
Agra News: बालूगंज (रकाबगंज) स्थित प्रेम सदन आश्रम के बाहर गुरुवार देर रात कोई दो वर्षीय बच्ची को गेट पर छोड़कर चला गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर चौकीदार की नजर उस पर पड़ी। अंबच्ची के माता-पिता कौन हैं। उसे कौन लेकर आया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
रकाबगंज थाना पुलिस ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कोई बच्ची को आश्रम के गेट पर छोड़ गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। रात को मौसम सर्द था। बच्ची ने गर्म कपड़े पहन रखे थे। पास ही एक पोटली में उसके कपड़े रखे थे। पुलिस ने बच्ची को आश्रय दिया। उसे गोद में उठाया।

माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

जिस आश्रम के बाहर बच्ची को छोड़ा गया उसमें दस साल से कम उम्र के बच्चे नहीं रहते हैं। पुलिस बच्ची को लेकर शाहगंज स्थित बाल गृह पहुंची। वहां बच्ची को रखवाया। रात को आश्रम के गेट पर चौकीदार अमर सिंह की ड्यूटी थी। उसने किसी को बच्ची को छोडते हुए नहीं देखा। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Hindi News / Agra / इंसानियत शर्मसार! सर्द रात में आश्रम के बाहर छोड़ी गई दो साल की बच्ची

ट्रेंडिंग वीडियो